फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सेंगर नदी में नहीं पानी, सिंचाई के लिए परेशान हो रहे किसान

Mon, 03 Feb 2025 10:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
पानी न छोड़े जाने के कारण सूखी सेंगर नदी। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। बरनाहल क्षेत्र गुजर रही सेंगर नदी से पोषित इलाकों में किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल रहा है। नदी भी सूखी पड़ी है। किसानों ने नदी में पानी छोड़े जाने की मांग की है।
विज्ञापन

सेंगर नदी अलीगढ़ जिले से होते हुए मैनपुरी से कानपुर देहात में जाकर यमुना में मिल जाती है। नदी में एक महीने से पानी नहीं है। ग्रामीणों का कहना है तापमान लगातार बढ़ाने से गेहूं, आलू के अलावा सब्जियों की फसलें प्रभावित हो रहीं हैं। समस्या के निदान के लिए अधिकारियों से कई बार शिकायत कर चुके हैं। मगर, कोई ध्यान नहीं दे रहा। सेंगर नदी से करीब तीन दर्जन गांव के किसानों की खेती का सिंचाई कार्य होता है।
नहर विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की उदासीनता के कारण किसान फसल की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। सेंगर बरनाहल ब्लॉक के गांव कठौली, रसूलपुर, सुनूपुर, मोहनपुर, शहीदाबाद, अटा, हरैना, धीप चापरी, नवाटेढा, नगला महाराम, बेलाहार, वहसी, मढामई, रम्बदा, अब्दुल नवीपुर, कनिकपुर खिजरपुर, चिरईयापुर, नगला बिका, बीनेपुर, दूल्हेरायपुर, नगला नया, रेढापुर, नगला बेसन, नगला बन, ढकपुरा के किसानों के खेतों को पानी मिलता है।
विज्ञापन

किसान मनीष कुमार, अजीत कुमार, राजवीर सिंह, रामदास यादव, हरिकेश यादव, कुलदीप कुमार, श्याम सुंदर, गोरेलाल, विमलेश कुमार, पप्पू यादव, सोबरन सिंह, माता प्रसाद, तुलाराम सिंह, लोकपाल सिंह, कुंवर पाल यादव, सुरेश कुमार, कृपाल सिंह, केशव सिंह, अमन कुमार, अजय कुमार भूरेलाल, सुभाष चंद्र, होरीलाल ने नदी में पानी छोड़े जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें