फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: राज सिंह डूंगरपुर ट्रॉफी में अनमोल की कप्तानी ने खींचा ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। क्रिकेट केवल रन-विकेट का खेल नहीं, बल्कि सोच, संयम और नेतृत्व की परीक्षा भी है। बीसीसीआई की राज सिंह डूंगरपुर अंडर-14 ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में राजस्थान को उत्तर प्रदेश के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इस बड़े मंच पर राजस्थान टीम के कप्तान अनमोल शर्मा की परिपक्व कप्तानी ने सबका ध्यान खींचा। अनमोल ने क्रिकेट के गुर आगरा से ही सीखे।
विज्ञापन


भरतपुर निवासी अनमोल शर्मा ने क्रिकेट की वास्तविक समझ आगरा में हासिल की। यहीं उन्होंने बल्लेबाजी, फिटनेस, कप्तानी की सोच, अनुशासन और मैच टेंपरामेंट सीखा। लंबे अभ्यास सत्रों और स्थानीय टूर्नामेंटों ने उनकी निर्णय लेने की क्षमता विकसित की। अनमोल के चाचा महेश शर्मा का कहना है कि राजस्थान के लिए ट्रॉफी भले ही दूर रह गई हो, लेकिन आगरा के लिए यह गर्व की बात है कि यहां तैयार हुआ खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर के फाइनल में टीम की कप्तानी करता नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें