फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में कोरोना वैक्सीन कूड़ेदान में फेंकने का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। अलीगढ़ के जमालपुर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने की आरोपी एएनएम प्रथम दृष्टया फर्जीवाड़े की दोषी भी पाई जा रही है। एएनएम की तलाश में अलीगढ़ के सिविल लाइन थाना से कासगंज और अमांपुर गई पुलिस को एएनएम का कोई ठिकाना नहीं मिला है। अब पुलिस एटा में एएनएम का ठिकाना तलाश रही है।
विज्ञापन

जमालपुर स्वास्थ्य केंद्र पर संविदा पर तैनात एएनएम निहा खान ने 29 वैक्सीन लोगों को बिना लगाए ही वैक्सीन कूड़ेदान में फेंक दी थी। जांच में आरोप सिद्ध होने के बाद एएनएन की सेवाएं समाप्त कर स्वास्थ्य महकमे ने अलीगढ़ में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने एएनएम का ठिकाना तलाशने के लिए स्वास्थ्य महकमे में संविदा पर नौकरी के लिए लगाए दस्तावेज खंगाले।
दस्तावेजों में उसका पता किदवई नगर कासगंज लिखा है। अलीगढ़ की पुलिस जांच के लिए मंगलवार को कासगंज और अमांपुर पहुंची। यहां किदवई नगर में ठिकाना तलाशा, लेकिन इस नाम का कोई सत्यापन नहीं हो पाया। पुलिस टीम ने माना है कि किदवई नगर एटा में भी है। शायद एएनएम एटा की रहने वाली हो। इसके बाद अलीगढ़ थाने की पुलिस एटा चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें