फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anjali Murder Case: आखिर अंजलि के मोबाइल में ऐसा क्या है, जिसे छिपा रहा प्रखर; पुलिस रिमांड में खुलेगा राज

Sun, 18 Jun 2023 07:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

अंजलि हत्याकांड का आरोपी प्रखर और उसका साथी शीलू कस्टडी रिमांड पर भी पुलिस को गुमराह करता रहा। हालांकि पहले दिन पुलिस दोनों आरोपियों को ककरैठा के जंगल  लेकर पहुंची, जहां अंजलि की हत्या की गई थी। 
 
विज्ञापन
अंजलि हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में हुए अंजलि बजाज हत्याकांड का आरोपी प्रखर गुप्ता और उसके साथी शीलू को शनिवार की सुबह पुलिस ने 34 घंटे की कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की। प्रखर पुलिस को कपड़े बरामदगी के लिए इधर-उधर घुमाता रहा। जेल जाने के बाद भी उसके व्यवहार में कोई अंतर नहीं था।

विज्ञापन


शास्त्रीपुरम सिकंदरा निवासी अंजलि बजाज सात जून को ककरैठा स्थित वनखंडी महादेव मंदिर के पास से लापता हुई थीं। आठ जून की शाम उनका शव जंगल में मिला था। चाकू मारकर उनकी हत्या की गई थी। पुलिस की जांच में अंजलि की इकलौती बेटी हत्या की साजिश में शामिल पाई गई। पुलिस ने बेटी के प्रेमी प्रखर गुप्ता और उसके दोस्त शीलू को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। कारोबारी की बेटी को महिला बाल संप्रेक्षण गृह गाजियाबाद भेजा गया है।

ये भी पढ़ें -  डीजे पर डांस और चुपके से आई मौत: नाचते-नाचते जमीन पर लेट गया दूल्हे का भाई, फिर नहीं उठा; साथी समझते रहे मजाक

 

विज्ञापन

हत्या करने से पहले ठहरे थे होटल में 

इंस्पेक्टर सिकंदरा आनंद कुमार शाही ने बताया कि जिला जेल से प्रखर गुप्ता और शीलू को पुलिस ने शनिवार की सुबह आठ बजे 34 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया। पुलिस उसे लेकर उन दो होटलों में गई जहां वह अपने साथी के साथ हत्या से पहले रुका था। 

ये भी पढ़ें -  UP: वॉश-बेसिन में हाथ धोने गया था शख्स, तभी नीचे से झांकने लगा जहरीला सांप; हरकत करते ही फैला दिया फन
विज्ञापन

दोनों आरोपियों को जंगल में लेकर पहुंची पुलिस 

पुलिस हत्यारोपियों को ककरैठा के जंगल में भी लेकर गई। उनसे पूछा कि अंजलि बजाज का मोबाइल कहां फेंका था। दोनों ने अलग-अलग जगह बताईं। इससे इतना तो साफ हो गया कि दोनों झूठ बोल रहे थे। हत्या के समय पहने कपड़े कहां छिपाए थे। इस बारे में भी उसने गुमराह किया। पुलिस हत्यारोपियों से पूछताछ में लगी हुई है।

ये भी पढ़ें -  दुल्हन बनी पर पत्नी नहीं: सुहागरात के बाद कोर्ट पहुंचा दूल्हा, बोला- घर वाली ऐसी है कि संबंध बना ही नहीं सकता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें