फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा दिखाकर पशु चोरों ने खोल ली भैंस

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछवां। गांव नगला हरकेशी में मंगलवार रात को पशु चोरों ने एक घर के बाहर सो रहे व्यक्ति पर तमंचा लगाकर भैंस खोल ली। चोर भैंस को डीसीएम में लादते इससे पहले ही जगार हो गई। इसके बाद चोर वहां से भाग गए। पशु मालिक की ओर से गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला हरिकेशी निवासी अरुण कुमार मंगलवार रात को परिजनों के साथ घर में सो रहे थे। बाहर भैंस बंधी हुई थी। रात करीब 12 बजे पशु चोर वहां पहुंचे और चारपाई पर सो रहे अरुण के रिश्तेदार रनवीर के सीने पर तमंचा रख दिया। उसे धमकी दी कि अगर शोर मचाया तो गोली मार देंगे। इसके बाद चोर भैंस को डीसीएम में लाद रहे थे।
तभी आहट होने पर अरुण व परिजन जाग गए। पशु चोरों को देख शोर मचा तो ग्रामीण भी जाग गए। जगार होता देख पशु चोर भैंस को छोड़ कर भाग गए। ग्रामीणों ने पीछा भी किया लेकिन पशु चोर हाथ नहीं आ सके। मामले को लेकर अरुण की ओर से गांव निवासी एक व्यक्ति के घर नौकर का काम कर रहे युवक के खिलाफ तहरीर दी गई है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें