फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पटियाली और अमांपुर इलाके से पशु तस्करों ने चोरी किए थे पशु

Mon, 26 May 2025 10:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। पटियाली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो शातिर पशु तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इन तस्करों पर पटियाली और अमांपुर के अलग-अलग गांवों से पशु चोरी कर कटान के लिए ले जाने का आरोप है। दोनों ही आरोपियों पर विभिन्न थानों में संगीन धाराओं के तहत दर्जनों मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुए तस्कर भूरे पर 14 मामले और दूसरे तस्कर सादाब पर 17 मामले दर्ज हैं। ये सभी मामले गंजडुंडवारा थाने में दर्ज हैं। भूरे पर सबसे पहला मामला 2015 में दर्ज हुआ था। इन मामलों में गोवध अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट, भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराएं, मादक द्रव्य अधिनियम, गुंडा एक्ट, और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमे शामिल हैं।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि इन पशु तस्करों ने 23 मई को नगला खार से दो भैंसें चुराई थीं। इससे पहले, अमांपुर क्षेत्र से भी दो भैंसें चोरी की गई थीं, जिनके संबंध में दोनों थानों में अलग-अलग मामले दर्ज हैं। इसके अतिरिक्त, कासगंज कोतवाली क्षेत्र से भी गोवंश पशु चोरी का मामला इन पर दर्ज है। पुलिस का कहना है कि दोनों ही आरोपी लंबे समय से पशु तस्करी और पशुओं की कट्टी के अवैध कारोबार से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें