फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में रोक के बाद लगी पशु पैंठ

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। लॉकडाउन के दौरान चार माह से बंद पड़ी नगर की पशु पैंठ में रविवार को पशुओं की खरीद-फरोख्त हुई। पैंठ में बेचने और खरीदने भी पशुओं को लेकर पहुंचे और खरीदार भी। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद लोग सवाल उठाते नजर आए।
विज्ञापन

मिनी लॉकडाउन के चलते नगर में सब कुछ बंद था। दुकान से लेकर सभी काम पूरी तरह से बंद थे। सड़के भी सुनसान थीं। लेकिन निकासा में पशु पैठ सजी। इसका खुलासा तब हुआ जब सोशल मीडिया पर इसके फोटो वायरल हुए, जिसमें नजर आ रहा है कि पशुओं के साथ खरीदार एवं विक्रेता मौजूद हैं। एसडीएम हनुमान प्रसाद का कहना है कि बिना अनुमति हाट या पैंठ लगाई गई तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पशु पैंठ लगने की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें