फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पशुओं की दवाएं मिलीं अधोमानक, कोर्ट में वाद दायर

Fri, 02 Jan 2026 02:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। मेडिकल स्टोर से लिए गए दवाओं के नमूनों की जांच रिपोर्ट चौंकाने वाली है। मेरठ की एस्ट्रोम फार्मास्युटिकल की एंटीबायोटिक दवा कॉमसेफ-ओ टेबलेट और आगरा के सेफकॉन लाइफ साइंसेज की पशुओं की दवा रेको टीआर बोलस की रिपोर्ट अधोमानक आई है। इन दोनों कंपनियों के मालिकों के खिलाफ औषधि निरीक्षक सिद्धेश्वर शुक्ल ने सीजेएम कोर्ट बलिया में वाद दायर किया है। पटना के ग्लोरिअस फार्मास्युटिकल के कफ सिरप डेक्सकॉफ व गोलप्रिल में मिथ्याछाप मिला है।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक सिद्धेश्वर शुक्ल ने बताया कि मई 2025 में रानीगंज बाजार स्थित एक मेडिकल स्टोर से मेरठ की एस्ट्रोम फार्मास्युटिकल की एंटीबायोटिक दवा कॉमसेफ-ओ टेबलेट और आगरा के सेफकॉन लाइफ साइंसेज की पशुओं की दवा रेको टीआर बोलस के नमूने लिए थे। जांच रिपोर्ट में ये अधोमानक पाई गई है। रिपोर्ट के आधार पर सीजेएम कोर्ट में कंपनी के मालिक पर वाद दायर कर किया गया है। ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें