फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल की टिकट खिड़की पर मलेशिया की पर्यटक पर आवारा जानवर ने किया हमला

Wed, 18 Sep 2019 12:22 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
tajmahal - फोटो : tajmahal
विज्ञापन
ताजमहल पर आवारा पशुओं की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। जिसके चलते पर्यटकों पर हमले बढ़ गए हैं। कभी बंदर हमले करते हैं तो कभी आवारा जानवर सैलानियों को घायल कर रहे हैं। मलेशियाई पर्यटक पर सांड़ ने हमला बोल दिया। गनीमत रही कि पर्यटक इस हमले में बाल-बाल बच गई।
विज्ञापन


बताया गया है कि सोमवार दोपहर मलेशिया का एक ग्रुप ताजमहल देखने के लिए आया था। पूर्वी गेट के टिकट खिड़की पर पर्यटक खड़े थे। इसी दौरान एक आवारा जानवर वहां आ गया। मलेशिया की पर्यटक लक्ष्मी सांड़ के हमले से बचने के लिए दौड़ीं जिससे वह गिर गई। गनीमत रही कि उन्हें चोट नहीं आई।

इस घटना के बाद सैलानियों के ग्रुप में दहशत व्याप्त हो गई। गौरतलब है कि ये ताजमहल पर आवारा जानवरों का आतंक कायम है। बंदरों के हमले में कई विदेशी पर्यटक यहां घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें