फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गोताखोरों के देर से पहुंचने पर गुस्साए ग्रामीण, पुल पर लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। थाना डौकी क्षेत्र में वाजिदपुर पुल से यमुना नदी में कूदे युवक की बुधवार को दूसरे दिन भी तलाश की तलाश जारी रहा। सुबह गोताखोरों की टीम देर से पहुंचने पर गुस्साए परिजन व ग्रामीणों ने वाजिदपुर पुल पर कैंटर खड़ी कराकर जाम लगा दिया गया। करीब डेढ़ घंटे तक आवागमन बाधित रहा है। पूर्व विधायक जितेंद्र वर्मा और अफसरों ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन


थाना फतेहाबाद क्षेत्र के गांव पारौली सिकरवार निवासी आकाश (19) पुत्र देशराज ने मंगलवार की शाम करीब 5 बजे वाजिदपुर पुल से यमुना नदी में छलांग लगा दी थी। सूचना पर पहुंची डौकी पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश में जुटी, लेकिन कुछ पता नहीं चला। बुधवार सुबह करीब नौ बजे परिजन व ग्रामीण पहुंच गए। गोताखोरों की टीम नहीं पहुंचने से आक्रोशित परिजन व गांववालों ने वाजिदपुर पुल पर जाम लगा दिया गया। इससे आवागमन ठप हो गया। जानकारी पर पूर्व विधायक जितेंद्र वर्मा, एसीपी फतेहाबाद अमरदीप, डौकी पुलिस, नायब तहसीलदार प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचे। पूर्व विधायक व अफसरों ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर करीब डेढ़ घंटे बाद जाम खुलवाया। वहीं बुधवार दोपहर को पीएसी के गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और मोटरबोट और गोतीखोरों की मदद से युवक की यमुना नदी में तलाश की। पर, युवक का कुछ पता नहीं चल सका है। वहीं विधायक छोटेलाल वर्मा के पुत्र महेंद्र वर्मा समेत आसपास के लोग भी मौके पर जुटे रहे। यमुना में कूदे आकाश के चाचा राजकुमार ने आरोप लगाया कि फिरोजाबाद थाना नगला सिंघी क्षेत्र के लोगों ने सोमवार को आकाश की पिटाई की थी। मंगलवार को उसे बुलाकर वाजिदपुर पुल पर दोबारा से पीटा गया था। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है। साथ ही घटना की वजह भी खंगाली जा रही है।

पुल से कूदने से पहले बनाया ऑडियो वायरल
आकाश ने वाजिदपुर के पुल यमुना नदी में कूदने से पहले एक ऑडियो मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किया था, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ऑडियो में आकाश ने एक महिला का नाम लेते हुए कहा है कि वह डेढ साल से बात कर रही थी। अब किसी और व्यक्ति से देर रात तक घंटों बात करती है। यमुना नदी में कूदकर रहा हूं। महिला और उसके पति को मत छोड़ना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें