बेवर। बस स्टैंड चौराहा के पास सोमवार की सुबह लोगों ने एक किशोर को घूमते देखा। जानकारी पर उसने बताया कि वह अमेठी स्थित अपने घर से नाराज होकर भाग आया है। थाना पुलिस ने अमेठी पुलिस से संपर्क कर जानकारी दी। पुलिस परिजनों के आने का इंतजार कर रही है।
रविवार की सुबह बस स्टैंड चौराहा के पास 17 वर्षीय किशोर को लोगों ने इधर-उधर घूमते हुए देखा। शक होने पर उससे बातचीत की और थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस किशोर को अपने साथ थाने ले गई। प्रभारी निरीक्षक विजय गौतम ने किशोर से पूछताछ की।
उसने अपना नाम सलमान अली निवासी बलभद्रपुर चौराहा, थाना जामो, जिला अमेठी बताया। बताया कि वह 16 जून को घर से नाराज होकर निकल आया था। ट्रक में बैठ कर बेवर क्षेत्र में आ गया, तब से इधर-उधर भटक रहा है। प्रभारी निरीक्षक ने अमेठी पुलिस से संपर्क किया। पता चला कि किशोर की गुमशुदगी जामो थाने में दर्ज है।