फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो धर्मस्थलों में तोड़ी मूर्तियां, भीड़ ने आरोपी को पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल

Tue, 29 May 2018 10:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
आरोपी को पेड़ से बांधकर पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में एक युवक ने दो धर्मस्थलों में प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त कर दीं। आरोपी युवक दूसरे संप्रदाय का था। इससे क्षेत्र में तनाव फैल गया। लोगों ने युवक को पकड़ लिया। पेड़ से बांधकर उसकी पिटाई लगाई। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना शाहगंज के आजमपाड़ा क्षेत्र में की है। इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है।

आजमपाड़ा में मिश्रित आबादी रहती है। मोहल्ले में प्रदीप शर्मा का पानी का प्लांट है। यहां पर सोनू खां पुत्र दौजी खां और सलमान काम करते हैं। दोनों रिक्शे से पानी की बोतल की सप्लाई घरों में करते हैं। 
विज्ञापन

ईंट मारकर तोड़ी मूर्तियां

सोमवार सुबह रुपयों को लेकर दोनों में विवाद के बाद मारपीट हो गई। दोनों लड़ते हुए प्रदीप के पास आ गए। प्रदीप ने दोनों से कहा कि आपस में बैठकर विवाद खत्म कर लो। उसका कोई लेना-देना नहीं है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सोनू खां गुस्से में मोहल्ले में बने बाबूलाल के वर्षों पुराने धर्मस्थल में पहुंच गया। दो प्रतिमाएं ईंट मारकर तोड़ दीं। इसके बाद पास ही स्थित दूसरे धर्मस्थल में पहुंच गया। 

इस धर्मस्थल में ईंट मारकर एक प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी। अन्य प्रतिमाओं को भी ईंट मारकर तोड़ने की कोशिश करने लगा। यह देखकर लोग जुट गए। उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया। उसने भागने का प्रयास किया।
विज्ञापन

पेड़ से बांधकर पीटा

लोगों ने उसके पैर रस्सी से बांध दी। इसके बाद एक पेड़ से बांधकर पिटाई की। लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी आ गए। क्षेत्र में तनाव में फैल गया। जानकारी पर थाना शाहगंज की फोर्स आ गई। 

इंस्पेक्टर थाना शाहगंज का कहना है कि बाबूलाल ने तहरीर दी है। इस पर आरोपी सोनू खां के खिलाफ धारा 295 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं क्षेत्र में पुलिस तैनात की गई है। 

लोगों ने आरोपी को पेड़ से रस्सी से बांधकर पीटा था। इसका लोगों ने मोबाइल से वीडियो बना लिया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया। पुलिस वीडियो की जांच कर रही है।

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि आरोपी के माता-पिता की मौत हो चुकी है। उसके दो छोटे भाई-बहन ही हैं। उसके परिवार के लोग उसकी हरकतों से परेशान हैं। इसलिए उससे रिश्ता नहीं रखते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें