किरावली किसानों की ओलावृष्टि से बर्बाद फसल के मुआवजे की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाध
- फोटो : गेरुआ नदी के किनारे अठखेलियां करते ऊदबिलाव।
किरावली। फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के गांवों में तीन अप्रैल को हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की फसलों को बर्बाद कर दिया था। 72 घंटे में सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने के आश्वासन के बाद भी मुआवजा नहीं मिलने से नाराज किसानों ने सोमवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनाथ सिकरवार और मुकेश डांगुर के नेतृत्व में तहसील का घेराव किया।
मुआवजा दो या सांसद, विधायक इस्तीफा दो... लिखी तख्तियां लेकर तहसील पहुंचे किसानों ने करीब दो घंटे तक प्रदर्शन किया। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी किरावली दिव्या सिंह को सौंपा। कांग्रेस नेता मुकेश डांगुर ने कहा कि ओलावृष्टि से बेमौसम बारिश से किसानों की फसलें चौपट हो गई हैं। मुआवजे के लिए किसान परेशान हैं। उन्होंने मुआवजा न मिलने के पीछे सांसद और विधायक की अनदेखी को जिम्मेदार ठहराया। उनके इस्तीफे की मांग की। कहा कि किसानों को मुआवजा नहीं मिलने पर गांव गांव आंदोलन खड़ा किया जाएगा। इस मौके पर छितर इंदौलिया, राजू चाहर, लाला इंदौलिया, संतोष चाहर, जसवंत चाहर, भानू सोलंकी, कीर्ति सिंह, पुष्पेंद्र डांगुर, रामवीर इंदौलिया आदि मौजूद रहे।