वाटर वर्क्स तक पहुंचा गंगाजल (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कोठी मीना बाजार मैदान से गंगाजल परियोजना का लोकार्पण तो कर दिया है लेकिन अभी लगभग आधे शहर को पानी के लिए लंबा इंतजार करना होगा। फिलहाल केवल सिकंदरा वाटर वर्क्स से ही आपूर्ति होगी।
गंगाजल परियोजना के तहत बुलंदशहर के पालड़ा फाल से करीब 150 क्यूसेक पानी लाया जा रहा है। इसमें से 10 क्यूसेक पानी मथुरा जिले को दिया जा रहा है। शेष 140 क्यूसेक गंगाजल को सिकंदरा को और जीवनी मंडी वाटर वर्क्स भेजा जाएगा।
जल निगम की टीम ने सिंकदरा वाटर वर्क्स में पुराने ट्रीटमेंट प्लांट का जीर्णोद्धार कर लिया है और वहां करीब 144 एमएलडी गंगाजल पहुंच गया है। शोधन की प्रक्रिया के बाद करीब 100 एमएलडी पानी की सप्लाई भी शुरू कर दी है।