फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आयरन और कैल्शियम टेबलेट कम मात्रा में मिलने पर नाराजगी

Thu, 17 Jul 2025 12:34 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.आरसी गुप्ता ने नियमित टीकाकरण के लिए मोहल्ला मोहम्मद सईद, फाजिलगंज और ग्रीन वैली स्कूल पहुंचकर निरीक्षण किया। 47 बच्चों और 15 गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जाना प्रस्तावित था। आयरन और कैल्शियम की टेबलेट कम मात्रा में मिलने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि 10 वर्ष की आयु के बच्चों और 16 वर्ष की आयु के बच्चों को भी टीडी का टीकाकरण किया जाए। साप्ताहिक बैठक में एएनएम को सभी लॉजिस्टिक्स और दवाएं उपलब्ध कराएं। 31 जुलाई तक तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। घर के आसपास जलभराव नहीं होने दें।
11 जुलाई से आशाएं और आंगनबाड़ी घर-घर दस्तक देकर सेहत के हाल की जानकारी ले रही हैं। डीएमसी यूनिसेफ संजीव कुमार पांडेय, प्रभारी स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी रवींद्र सिंह गौर, चिकित्सा अधिकारी डॉ मोहित चतुर्वेदी, डॉक्टर पंकज यादव, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक नारायण सिंह, अनिल कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें