फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गोगामेड़ी की हत्या पर क्षत्रिय कल्याण परिषद में रोष

Wed, 06 Dec 2023 10:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोगामेड़ी की हत्या पर क्षत्रिय कल्याण परिषद में रोष
विज्ञापन

शोक संवेदना देकर कहा, व्यर्थ नहीं जाएगा सुखदेव सिंह का बलिदान
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जयपुर में उनके आवास में दिन दहाड़े की गई हत्या पर क्षत्रिय कल्याण परिषद ने गहरा रोष व्यक्त किया है। कहा गया कि सुखदेव सिंह के बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा।
बुधवार को परिषद कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष रामबाबू कुशवाह की अध्यक्षता में हुई शोक सभा में सुखदेव सिंह की हत्या को कायराना हरकत बताया गया। कुशवाह ने कहा एक साजिश के तहत छल पूर्वक उनकी हत्या की गई है। इस जघन्य घटना को लेकर क्षत्रिय समाज चुप बैठने वाला नहीं है। जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान ने कहा कि सुखदेव सिंह क्षत्रियों के हित संरक्षण के लिए कार्य कर रहे थे, जो कुछ लोगों को रास नहीं आया और धोखे से उनकी हत्या करा दी गई। समाज के लिए दी गई उनकी कुर्बानी को हमेशा याद किया जाएगा। जिला प्रभारी डा. बीके सिंह ने कहा कि सुखदेव सिंह ने अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़कर अपना जीवन समाज के लिए न्योछावर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने कहा कि सुखदेव व्यक्ति नहीं बल्कि एक संस्था थे। उन्होंने क्षत्रिय ही नहीं अन्य समाज के लोगों की भी हर संभव मदद की। हत्यारों को जल्द गिरफ्तार कर कठोर सजा देनी चाहिए। इस अवसर पर शीलेंद्र सिंह चौहान, महामंत्री अतुल चौहान, अशोक सिंह चौहान, डाॅ. पीपी चौहान, मानवेंद्र सिंह, पंकज राठौर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें