फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसन और सोयाबरी भी मिलावटी 

Fri, 21 Oct 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सिकंदरा स्थित फैक्ट्री में एफएसडीए की टीम ने मारा छापा, बेसन में मिलाई जा रही थी सूजी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नकली घी, सरसों के तेल, मिलावटी दूध, खोआ, नमक, चाय पत्ती, टॉफी ही नहीं बेसन और सोयाबरी में भी मिलावट की जा रही है। अधिक मुनाफे के लिए बड़ी मात्रा में बाजारों में आपूर्ति भी की जा रही है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने दो प्रतिष्ठानों पर छापे मारे। मिलावट का खेल पकड़ा। 
विज्ञापन


सिकंदरा के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एफ-55 ओम किराना फूड में बेसन बनाने का काम किया जा रहा था। बेसन में सूजी मिलाई जा रही थी। बेसन के आठ और सूजी का एक बैग बरामद कर, सीज किए गए। इस समय बाजारों में बेसन 140 से 150 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रहा है। वहीं सूजी की कीमत 25 से लेकर 40 रुपये प्रति किलोग्राम है। बेसन में सूजी मिलाकर कारोबारी मोटा मुनाफा कमा रहे हैं। 
 सिकंदरा क्षेत्र के एफ-72 स्थित गोपाल बरी उद्योग के यहां भी एफएसडीए की टीम ने छापा मारा। सोयाबरी में चावल मिलाया जा रहा था, जबकि उत्पाद को सौ फीसदी सोयाबीन से बना बताकर बाजार में आपूर्ति की जाती थी। टीम ने यहां से तीन सैंपल लिए। इसमें सोयाबरी के दो और चावल का एक सैंपल शामिल है। 6250 किलोग्राम मैटेरियल सीज किया गया। इसमें सोयाबरी के पांच किलो के 97 पैकेट, 20 किलोग्राम के 27 पैकेट और चावल के 127 बैग थे। गोपाल बरी उद्योग के मालिक बहादुर सिंह हैं। 
विज्ञापन


अभिहीत अधिकारी विनीत कुमार यादव का कहना है कि सोयाबरी और चावल के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे जा रहे हैं। छापा मारने वाली टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सर्वेश मिश्रा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी भावना आगरिया, रितु, राकेश पाल शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें