फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अराजक तत्वों ने छप्पर में लगा दी आग

Mon, 24 Feb 2025 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
कुर्रा क्षेत्र के गांव सैंया खुर्द में आगजनी में जला छप्पर। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव सैंया खुर्द में सोमवार की सुबह अराजक तत्वों ने एक महिला के घर में रखे छप्पर में आग लगा दी। जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक 4 पशुओं की जल कर मौत हो चुकी थी। घरेलू सामान आदि भी नष्ट हो गई।
विज्ञापन

गांव सैंया खुर्द की रहने वाली अनारश्री सोमवार की सुबह करीब 5 बजे सो रही थीं। तभी अचानक आहट होने पर उनकी आंख खुल गई। जब बाहर जाकर देखा तो छप्पर में आग लगी हुई थी। महिला ने चीख पुकार मचाई तो पति व अन्य परिजन भी जाग गए। घर में अफरा-तफरी के बीच आसपास के लोग भी एकत्र हो गई। मिट्टी पानी आदि डाल कर आग को बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए गए। जब तक आग पर काबू पाया गया। तब तक छप्पर के नीचे बंधा एक पड़रा, बछिया और बकरा बकरी की जलने की वजह से मौत हो चुकी थी।
अनारश्री ने थाने पहुंच कर तहरीर दी। पुलिस को बताया कि गांव के रहने वाले दो लोगों ने उनके छप्पर में आग लगाई है। आग में पशुओं का चारा व अन्य घरेलू सामान आदि भी जल गया। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें