फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सठिगवां में अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त की बाबा साहब की प्रतिमा

Fri, 26 Apr 2024 12:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुमसरा।
विज्ञापन

थाना किशनी क्षेत्र के गांव सठिगवां में अराजक तत्वों ने बाबा साहब की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। बृहस्पतिवार सुबह जानकारी होनेे के बाद समाज के लाेगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और समझा बुझाकर स्थिति को संभाला।
गांव सठिगंवा में कुछ वर्ष पूर्व संविधान निर्माता डाक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की गई थी। बुधवार रात अराजकत तत्वों ने बाबा साहब की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। बृहस्पतिवार सुबह उधर से गुजरने पर ग्रामीणों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त देखा तो आक्रोश व्याप्त हो गया। कुछ ही देर में वहां भीड़ एकत्र हो गई।
विज्ञापन

एसडीएम प्रसून कश्यप, सीओ भोगांव सुनील कुमार भी मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। आक्रोशित लोगों को समझा स्थिति को संभाला। सीओ ने बताया कि क्षतिग्रस्त प्रतिमा को हटाकर नई प्रतिमा लगाई जाएगी। अराजक तत्वों के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। नई प्रतिमा लगवाने और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन




दो वर्ष पूर्व भी क्षतिग्रस्त की गई थी आंबेडकर प्रतिमा
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लगी बाबा साहब की प्रतिमा को दो वर्ष पूर्व भी क्षतिग्रस्त किया जा चुका है। हर बार प्रतिमा की मरम्मत कराते हुए प्रशासन मामले को ठंडे बस्ते में डाल देता है। अगर अराजक तत्वों पर प्रशासन कड़ी कार्रवाई करे तो घटना की पुनरावृति नहीं होती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें