फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बेकाबू कार ने राैंदी बाइक, भाई-बहन समेत तीन घायल, शादी समारोह में जा रहा था परिवार, फतेहाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के सर्विस रोड पर हुआ भीषण हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड पर शुक्रवार शाम एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद चालक कार समेत मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

बसई अरेला निवासी रिजवान अपनी चचेरी बहन खुशबू और फूफा रहमुद्दीन निवासी पछाय गांव राटौटी, पिढ़ाैरा के साथ बाइक से फिरोजाबाद एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक प्रतापपुरा गांव की पुलिया के पास पहुंची, तभी टोल प्लाजा की ओर से आ रही एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर लगते ही चीख-पुकार मच गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तीनों घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद कार चालक गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा। फतेहाबाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से कार चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

बाइक से टकराने पर युवक को लात-घूंसों से पीटा
फतेहाबाद। थाना खेड़ा राठौर क्षेत्र के सन्नपुरा निवासी जयप्रकाश पुत्र छोटेलाल ने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार शाम कस्बा फतेहाबाद में अपने ससुर की उठावनी में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान आंबेडकर चौक पर एक बाइक से उसका हाथ टकरा गया। आरोप है कि बाइक सवार युवक गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दो बाइकों पर सवार करीब छह लोगों ने लात-घूंसों से मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए हाॅस्पिटल भिजवाया। पुलिस बाइक सवारों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

__________________________
भूसे से भरी ट्रॉली नाले में गिरी

खेरागढ़। क्षेत्र के भाकर गांव के पास बनी नहर पुलिया पर शुक्रवार को बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। बुरहरा निवासी डालचंद पुत्र साहब सिंह भिलावली से भाकर की ओर खेत से भूसा भरकर ट्रैक्टर-ट्रॉली में लेकर आ रहे थे। ट्रैक्टर नहर (नाले) की पटरी से होते हुए सड़क पर बनी पुलिया पर चढ़ने लगा, अचानक संतुलन बिगड़ गया और भूसे से भरी ट्रॉली नहर में जा गिरी। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ। ट्रैक्टर पर सवार लोगों ने कूदकर जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें