फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अस्पताल में भर्ती बुखार से पीड़ित वृद्धा ने तोड़ा दम

Fri, 25 Oct 2024 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में बुखार थम नहीं रहा है। बृहस्पतिवार की रात जिला अस्पताल में भर्ती वृद्धा की मौत हो गई। वहीं चार अन्य मरीजों कों हालत बिगड़ने के बाद मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया। 27 मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन




पिछले कुछ दिनों से जिले में बुखार के मरीज तेजी के साथ बढ़े हैं। स्वास्थ्य विभाग के रोकथाम के उपाय के बाद भी मरीजों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। भोगांव थाना क्षेत्र के गांव नाका निवासी रामश्री (75) पत्नी स्वर्गीय रंगीलाल पिछले तीन दिन से जिला अस्पताल में भर्ती थीं। वे बुखार के साथ पेटदर्द आदि की दिक्कत से जूझ रही थीं। बृहस्पतिवार की रात जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
शुक्रवार को महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में बुखार के 27 मरीज भर्ती कराए गए। चार मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया। सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि वृद्धा को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। उन्हें बुखार के साथ कुछ और दिक्कतें भी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें