फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दीवानी में अपने मामलों की पैरवी करने के लिए पहुंचे बुजुर्ग को आया हार्ट अटैक, जवान ने सीपीआर देकर बचाई जान

Fri, 21 Mar 2025 05:49 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में दीवानी परिसर में अपने मामलों की पैरवी करने के लिए पहुंचे बुजुर्ग को अचानक हार्ट अटैक आ गया। दीवानी परिसर में तैनात  एसएसएफ के जवान राहुल सारस्वत नें बुजुर्ग को तुरंत सीपीआर देकर उनकी जान बचाई। 
 
विज्ञापन
बुजुर्ग को सीपीआर देते हुए जवान राहुल सारस्वत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में शुक्रवार दोपहर दीवानी परिसर में अपने मामलों की पैरवी करने के लिए पहुंचे बुजुर्ग को अचानक हार्ट अटैक आ गया। दीवानी परिसर में तैनात  एसएसएफ के जवान राहुल सारस्वत नें बुजुर्ग को तुरंत सीपीआर देकर उनकी जान बचाई। होश में आने पर बुजुर्ग नें जवान को आशीर्वाद दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, एक बुज़ुर्ग अपने मामलें की पैरवी के लिए दीवानी परिसर स्थित अधिवक्ता कें चेंबर पहुंचे थे। इस दौरान अचानक उनके सीने में तेज दर्द  हुआ। वह पसीने से लथपथ हो गए और बेहोश होकर गिर पड़े। अधिवक्ता कें चेंबर में हड़कंप मच गया। वहीं, मौजूद सभी के हाथ-पांव फूल गये, तभी दीवानी परिसर की सुरक्षा में तैनात एसएसएफ जवान राहुल सारस्वत की बुजुर्ग की हालत पर नजर पड़ी।

जवान राहुल सारस्वत ने बुजुर्ग को तुरंत तख्त पर लिटाकर सीपीआर दिया। इससे बुजुर्ग की टूटी सांस वापस लौटने से बुजुर्ग की जान बच गई। इस दौरान महिला पुलिसकर्मी उमा भारती ने जवान राहुल सारस्वत का साथ बखूबी निभाया। उन्होनें बुजुर्ग को पानी पिलाया। एंबुलेंस बुलाकर उन्हें अस्पताल भिजवाया। बुजुर्ग ने जान बचने पर उन्हें खूब आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें