फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: डंपर ने रौंदे बाइक सवार, महिला की मौके पर मौत...दो घायल; आक्रोशित ग्रामीणों ने मार्ग जाम कर किया हंगामा

Fri, 21 Mar 2025 03:40 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

डंपर ने बाइक सवारों को शमसाबाद मार्ग पर रौंद दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मासूम बच्चे के साथ दूसरी महिला घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 
विज्ञापन
जाम लगाते ग्रामीणों को समझाती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना फतेहाबाद क्षेत्र में शमसाबाद मार्ग पर डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। दो लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने मार्ग जामकर हंगामा कर दियाष सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक विपिन पुत्र रामनिवास हीरापुरा थाना निबोहरा बाइक से अपनी मां रूमा देवी उम्र 32 वर्ष, पत्नी मलुआ देवी के साथ अपने आठ दिन के पुत्र को कस्बा फतेहाबाद के एक निजी अस्पताल में दवा दिलावाने के लिए आ रहे थे। बताया गया  है कि फतेहाबाद शमशाबाद मार्ग पर सेमरियापुरा के पास पहुंचे, तभी फतेहाबाद की तरफ से जा रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में रूमा देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी मलुआ देवी और पुत्र घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन



जानकारी पर पहुंचे परिजनों के द्वारा घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया। गुस्साए परिजनों के द्वारा रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। जानकारी पर फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों को समझा बुझाकर करीब आधा घंटे बाद जाम को खुलवाया गया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों ने हादसे के बाद भाग रहे डंपर चालक को  छह किलोमीटर दूर जाकर पकड़ लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें