फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कलेक्ट्रेट में किया आत्मदाह का प्रयास, भू-माफिया ने कर रखा है जमीन पर कब्जा; अधिकारी नहीं कर रहे कार्रवाई

Sat, 25 Jan 2025 03:51 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

पीड़ित का कहना है कि वह पिछले काफी समय से अधिकारियों के कार्यालय के चक्कर लगा रहा है। लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी के चलते वह आत्मदाह करने को मजबूर हुआ है।
 
विज्ञापन
बुजुर्ग को बचाती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के कलेक्ट्रेट में शनिवार को एक बुजुर्ग ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की। समय रहते पुलिस ने बुजुर्ग को हिरासत में ले लिया। बुजुर्ग का आरोप है कि भूमाफियाओं ने उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया है। विरोध पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने भी कोई सुनवाई नहीं की। 
विज्ञापन


थाना डौकी क्षेत्र के गांव नदौता निवासी 70 वर्षीय थान सिंह मजदूरी करते हैं।  उनका आरोप है कि ताजगंज थाना क्षेत्र के कलाल खेरिया में उनका एक प्लॉट है। 2012 में उन्होंने बाउंड्रीवॉल कराकर गेट लगा दिया था। 

बाद में भू माफियों ने कब्जा कर लिया। गेट पर अपना ताला लगा दिया। उन्होंने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। तब से वह पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों के कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। मगर किसी ने कोई सुनवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें