फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ताजमहल में रोता मिला मासूम, पुलिस ने भेजा बालगृह, सीसीटीवी से माता-पिता की खोज में जुटी पुलिस

Sat, 01 Jul 2023 11:42 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में ताजमहल में एक मासूम रोता हुआ मिला। पुलिस ने उसे बालगृह भेजा है। सुरक्षाकर्मी सीसीटीवी कैमरे जांच करके पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि यह बच्चा किसका है।  
विज्ञापन
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजमहल परिसर में शनिवार शाम को चार साल का मासूम रोता हुआ मिला। सीआईएसएफ के जवानों को परिसर बंद करते समय वह मकबरे में मिला। बच्चे को ताजगंज पुलिस के सुपुर्द किया गया, जहां से उसे बालगृह भेजा गया है।

विज्ञापन


ताजमहल के वरिष्ठ संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी ने बताया कि शाम 7:30 बजे के करीब जब ताजमहल परिसर को बंद करने के लिए पर्यटकों को निकाला जा रहा था, तभी करीब चार साल का बालक रोता मिला। वह नाम-पता कुछ नहीं बता सका। अनुमान है कि किसी पर्यटक का बच्चा है।

यह भी पढ़ेंः- चंबल का एक थाना ऐसा भी: बदमाशों से नहीं, बिच्छुओं से खौफजदा हैं पुलिसकर्मी, वर्दी तो कभी जूते में घुसकर काटते
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चे को ताजगंज पुलिस को सौंपा गया। इस संबंध में इंस्पेक्टर ताजगंज देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि बच्चे के माता-पिता की तलाश के लिए ताजमहल के कैमरों के फुटेज देखे जाएंगे। फिलहाल उसे बालगृह में भेजा गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें