फतेहाबाद। थाना निबोहरा के गांव लालपुरा निवासी योगेश (22) की बृहस्पतिवार को विद्युत केबल टूटकर ऊपर गिरने से माैत हो गई। परिजन ने पुलिस को जानकारी दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, हादसा सुबह 8 बजे हुआ जब योगेश छत पर बैठा था। विद्युत केबल में अचानक फाॅल्ट हुआ और तार टूटकर उसके ऊपर गिर गया। वह बुरी तरह झुलस गया। माैके पर विद्युत सप्लाई बंद कराई गई। परिजन योगेश को गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। योगेश सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था। संवाद