फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग दंपती घायल, आगरा-ग्वालियर हाईवे पर डिवाइडर पार कर गया गिट्टी लदा डंपर, कुर्रा मोड़ पर मची अफरा-तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
इरादतनगर। आगरा-ग्वालियर हाईवे के कुर्रा मोड़ पर बृहस्पतिवार को गिट्टी से भरे डंपर ने बाइक सवार वृद्ध दंपती को चपेट में ले लिया। साथ ही डंपर अनियंत्रित होकर डिवाइडर को पार करते हुए सड़क की दूसरी तरफ चला गया। गनीमत यह रही कि इस बड़े हादसे में दंपती की जान बच गई, हालांकि दोनों गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन

हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ। मनकेड़ा निवासी चांद खान पत्नी के साथ बाइक पर रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे। कुर्रा मोड़ के पास सैंया की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। डंपर की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह डिवाइडर तोड़कर दूसरी लेन में चला गया। वहां से गुजर रहे अन्य वाहन बाल-बाल बचे। स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, बृहस्पतिवार शाम को कुर्रा मोड़ पर एक और दुर्घटना हुई। बिसहरा निवासी सोनू सड़क पार कर रहा था, तभी एक वाहन ने उसे टक्कर मार दी। सोनू को भी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें