बाह। 39 साल पुराने हत्या के मामले में कोर्ट से वारंट जारी होने पर पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक बाह ने बताया कि 1987 में हुई हत्या की वारदात में जरार के जयप्रकाश, ओमप्रकाश उर्फ कल्ली, रामप्रकाश उर्फ पुत्ती का कोर्ट ने वारंट जारी किया था। कोर्ट के वारंट पर बृहस्पतिवार को बाह पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर संबंधित कोर्ट में पेश किया।