फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: घर से नाराज होकर गई किशोरी रेलवे स्टेशन पर मिली

Sat, 26 Oct 2024 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के गोला बाजार निवासी एक किशोरी परिजन से किसी बात से नाराज होकर घर से चली गई। सूचना मिलने के बाद हरकत में आई पुलिस ने तलाश शुरू कर दी। महिला एसआई ने देर रात किशोरी को रेलवे स्टेशन से ढूंढ निकाला। परिजन को कोतवाली बुलाया गया। वहां किशोरी को परिजन की सुपुर्दगी में दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गोला बाजार निवासी एक व्यक्ति ने शुक्रवार की रात कोतवाली पहुंच कर महिला एसआई कशिश धामा को बताया कि उनकी 12 वर्षीय पुत्री कोचिंग जाने के लिए निकली थी। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी। हर संभावित स्थान पर तलाश किया लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला एसआई ने टीम के साथ किशोरी की तलाश शुरू कर दी। देर रात किशोरी रेलवे स्टेशन पर बैठी मिल गई। थाने लाकर पूछताछ करने पर बताया कि वह परिजन को बिना बताए वह कायमगंज अपनी बुआ के घर जा रही थी। पुलिस ने पिता को कोतवाली बुलाने के बाद सुपुर्दगी में दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें