आगरा। फतेहाबाद रोड स्थित होटल में भारत विकास परिषद अमृतम के नवीन सत्र 2026-27 का शुभारंभ हुआ। अधिष्ठापन एवं दायित्व ग्रहण समारोह में नई कार्यकारिणी ने सेवा और समर्पण का संकल्प लिया। इस दौरान परिषद ने अपना घर संस्था को एंबुलेंस भेंट की।
शुभारंभ संस्थापक संरक्षक उमेश बाबू अग्रवाल, आरएस गुप्ता, विजय अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, श्रीनाथ गुप्ता एवं प्रो. डॉ. लवकुश मिश्रा ने किया। इसके बाद वंदे भारत गान और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समा बांध दिया। अध्यक्ष कुलभूषण गुप्ता ‘राम भाई’, सचिव राजीव गोयल, कोषाध्यक्ष मयंक जैन, महिला उपाध्यक्ष रेखा राज अग्रवाल, उपाध्यक्ष ज्योति मोहन जिंदल के साथ अजय शिवहरे, गौरव बिंदल, दीपक भार्गव, संजीव गुप्ता एवं सुधीर जैन ने नए सत्र के लिए शपथ ग्रहण की। इस दौरान आलोक अग्रवाल, अमित पाराशर, हेमंत सिंघल, मुकुल बंसल, ज्योति मित्तल, राजेश बंसल, पुनीत अग्रवाल आदि मौजूद रहे।