फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा में कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस का रिसाव...मच गई अफरातफरी, दहशत में रहे लोग

Fri, 18 Jul 2025 06:13 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा के कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस के रिसाव से अफरातफरी मच गई। दमकल की टीम माैके पर पहुंची। गैस के रिसाव से लोग दहशत में रहे।
विज्ञापन
गैस के रिसाव पर काबू पाने में जुटे कर्मचारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खंदौली थाना क्षेत्र के पोइया गांव स्थित उजाला कोल्ड स्टोरेज में शनिवार शाम अमोनिया गैस का रिसाव होने से अफरातफरी मच गई। मजदूर और कर्मचारी घबराकर बाहर भागने लगे। मशीन रूम में मरम्मत कार्य हो रहा था। करीब आधे घंटे तक रिसाव होता रहा। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने स्थिति को संभाला।
विज्ञापन


कोल्ड स्टोरेज के मालिक कमला नगर निवासी मनीष बंसल ने बताया कि रोजाना की तरह शाम करीब 4:30 बजे गैस नियंत्रण वाॅल्व बंद किया जा रहा था, तभी अचानक वाॅल्व टूट गया। गनीमत रही कि समय पर फायर ब्रिगेड पहुंच गई। टीम ने गैस के प्रभाव को कम करने के लिए दो दमकल से पानी का छिड़काव किया।

फायर अधिकारी सोमदत्त ने बताया की मशीन रूम में सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे। सुरक्षा किट पहनकर टीम मशीन रूम में पहुंची और गैस पर काबू पाया। पूरा वाॅल्व ही पाइप से हटा हुआ था, जिससे भारी मात्रा में गैस निकल रही थी। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। वहीं, स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे संस्थानों में नियमित सुरक्षा जांच कराई जाए और गैस रिसाव जैसी घटनाओं से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें