फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा में कोल्ड स्टाेरेज से अमोनिया गैस का रिसाव, खाली कराया गांव; 30 से अधिक की बिगड़ी तबीयत

Thu, 12 Mar 2026 11:11 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

अमोनिया गैस का रिसाव होने से गांव में अफरातफरी मच गई। बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ लोग बेहोश भी हो गए। 
विज्ञापन
आगरा में अमोनिया गैस लीक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के पिनाहट क्षेत्र के कुकथरी गांव के पास बृहस्पतिवार को अमोनिया गैस की तेज बदबू फैलने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। गैस की गंध के कारण कई लोगों को घबराहट, आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी होने लगी, जबकि कुछ लोग बेहोश भी हो गए। पुलिस ने गांव को खाली करा लिया है।
विज्ञापन


सूचना पर एंबुलेंस की मदद से पीड़ितों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिनाहट में भर्ती कराया गया। इनमें मोहम्मद सलीम निवासी नवाबगंज बरेली, जो कोल्ड स्टोर पर काम करता है, गैस की बदबू से बेहोश हो गया। 30 से अधिक की तबीयत बिगड़ गई है। इसके अलावा पार्थ (12) पुत्र रामसजन, माधव (8) पुत्र रामसजन, सोनी (25) पुत्र सुभाष, आयुषी (14) पुत्री राकेश, परी पुत्री रविकांत शर्मा, रेनू पुत्री रामसजन और पूनम पुत्री सुभाष को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि सभी मरीजों को घबराहट और सांस लेने में परेशानी की शिकायत थी। उपचार के बाद सभी की हालत सामान्य है। वहीं गैस की बदबू फैलने से गांव में कुछ समय तक दहशत का माहौल बना हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें