फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहब्बत में सिपाही की दगा: शादी का वादा कर फैशन डिजाइनर संग लिव इन में रहा, फिर कह दी ऐसी बात; महिला ने दी जान

Thu, 12 Mar 2026 10:59 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

सिपाही के धोखे से आहत महिला ने फंदे से लटक कर जान दे दी। मृतका के पिता का आरोप है कि सिपाही ने बेटी से शादी का वादा किया। वो उसे ताजगंज क्षेत्र में किराये के मकान में लेकर रह रहा था। पिछले दिनों बेटी ने सिपाही से शादी के लिए बात की। मगर उसने इंकार कर दिया। उसे काफी समझाया, लेकिन वो मानने के लिए तैयार नहीं हुआ। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना सदर स्थित सैनिक नगर में बुधवार रात को बहन के घर आई 34 वर्षीय महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। वह फैशन डिजाइनिंग का काम करती थीं। सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने मृतका का मोबाइल कब्जे में लिया है। पुलिस ने बताया कि मृतका के प्रेम संबंध कानपुर नगर के रहने वाले एक सिपाही जेबी गाैतम से चल रहे थे। दोनों चार साल से लिवइन में रह रहे थे। पिछले दिनों सिपाही ने शादी से इंकार कर दिया। इससे तनाव में आकर मृतका ने आत्मघाती कदम उठाया है। पिता ने सिपाही के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


मूलरूप से सहावर, कासगंज निवासी महिला पति से अलग रह रही थी। फैशन डिजाइनिंग का काम करके अपने घर का खर्च चला रही थी। उसके प्रेम संबंध कानपुर नगर निवासी सिपाही जेबी गाैतम से हो गए। वह थाना ताजगंज में कंप्यूटर आपरेटर के पद पर तैनात था। मृतका के पिता का आरोप है कि सिपाही ने बेटी से शादी का वादा किया। वो उसे ताजगंज क्षेत्र में किराये के मकान में लेकर रह रहा था। पिछले दिनों बेटी ने सिपाही से शादी के लिए बात की। मगर उसने इंकार कर दिया। उसे काफी समझाया, लेकिन वो मानने के लिए तैयार नहीं हुआ।

इससे बेटी तनाव में आ गई। बुधवार दोपहर को सैनिक नगर, सदर में रहने वाली अपनी बहन के घर पहुंची। रात में बहन बच्चों के साथ अलग कमरे में सो रही थी। दूसरे कमरे में महिला थी। रात तकरीबन 12:30 बजे बहन जब कमरे में आई तो महिला को पंखे के कुंडे पर फंदे से लटका पाया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने कमरे की तलाशी ली, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। आशंका है कि महिला ने मोबाइल पर बात करते समय आत्महत्या की। 
विज्ञापन


पुलिस ने मोबाइल को कब्जे में लिया है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर शादी का वादा कर याैन शोषण और आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके बाद आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट ने जेल भेज दिया है। मामले में साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। इसके आधार कर आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किया जाएगा।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें