फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल में 'अमिताभ बच्चन': स्मारक में हुई फिल्म की शूटिंग, 'बिग बी' के हमशक्ल को देख हैरान रह गए पर्यटक

Thu, 31 Mar 2022 06:49 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

अभिनेता अमिताभ बच्चन के हमशक्ल गुरुवार को ताजमहल पहुंचे। वह यहां फिल्म की शूटिंग के लिए आए थे। 
विज्ञापन
ताजमहल में अमिताभ बच्चन के हमशक्ल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजमहल के साये में गुरुवार को बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के हमशक्ल को देखकर पर्यटक हैरान रह गए। वही चाल, हाल-भाव और कद-काठी देख पर्यटक उन्हें अमिताभ बच्चन समझ बैठे। बाद में पता चला है कि वह बिग बी के हमशक्ल हैं। दरअसल अमिताभ बच्चन के हमशक्ल यहां एक फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंचे। दोपहर के वक्त ताजमहल परिसर में कई दृश्य फिल्माए गए। फिल्म शूट के बाद पर्यटकों ने उनके साथ तस्वीरें भी खिंचाई। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह छह बजे सूरज की पहली किरण के साथ ताजमहल पहुंचे पर्यटकों की नजर ताज के सुनहरी आभा लिए गुंबद पर पड़ी, लेकिन अगली ही नजर में वह रॉयल गेट की ओर दौड़ लगाते दिखे। उनके दौड़ने की वजह थी अमिताभ बच्चन का चेहरा, लेकिन जब वह रॉयल गेट पहुंचे तो पता चला कि वह बिग बी के हमशक्ल हैं जो एक फिल्म की शूटिंग के लिए आए हुए हैं। बाउंसरों के रस्सियों से दायरा तय करने से पर्यटक दूर से हमशक्ल को ही अमिताभ बच्चन समझ बैठे। वही चाल, हावभाव और कदकाठी देखकर बच्चे दौड़ पड़े। 

फिल्म ऊंचाई के दृश्य फिल्माए

निर्माता निर्देशक सूरज बड़जात्या की आने वाली फिल्म ऊंचाई के शॉट बृहस्पतिवार को ताजमहल में सुबह सूर्योदय पर लिए गए। रॉयल गेट पर चहलकदमी करते हुए बिग बी के हमशक्ल पर कई शॉट फिल्माए गए। सूरज बड़जात्या की फिल्म ऊंचाई चार दोस्तों की कहानी पर आधारित है। हिमालय के दुर्गम क्षेत्रों में इसकी शूटिंग की गई है। राजश्री प्रोडक्शन की इस फिल्म में अभिनेत्री सारिका, परिणीति चोपड़ा भी है। अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म में अनुपम खेर, बोमन ईरानी और डैनी हैं। इस फिल्म के कुछ शॉट बिजलीघर चौराहे पर भी फिल्माए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें