फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दौड़ में अमित यादव और दुष्यंत ने मारी बाजी

Fri, 17 Oct 2025 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी में तीन दिवसीय जनपदीय युवक समारोह का आयोजन चल रहा है। शुक्रवार को दौड़, शॉटपुट, लंबीकूद, ऊंचीकूद, तश्तरी फेंक और त्रिकूद में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई। अलग-अलग उम्र वर्ग की 3 हजार मीटर दौड़ बालक में अमित यादव और दुष्यंत ने बाजी मारी। वहीं बालिका में महावीर इंटर कॉलेज जौहरी नगर की रोशनी और रॉक्सी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे दिन अंडर- 19 बालक वर्ग लंबी कूद में आशीष कुमार रामकृष्ण विद्यालय आश्रम कुरावली, शॉटपुट में सुमित कुमार एसडी इंटर कॉलेज दौलतपुर, 3 हजार और 1500 मीटर दौड़ में अमित यादव राजकीय इंटर काॅलेज मैनपुरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ट्रिपल जंप में सिराजुद्दीन एसडी इंटर कॉलेज दौलतपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 बालक वर्ग शॉटपुट में मृदुल यादव नेहरू स्मारक समान, 1500 मीटर दौड़ में आशुतोष यादव एसडीआरके इंटर कॉलेज, 3 हजार मीटर दौड़ में दुष्यंत कुमार डीएवी आलीपुर खेड़ा, ट्रिपल जंप में आजाद बाबू मां सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज कुसमरा और तश्तरी फेंक में गोविंद सनातन धर्म इंटर कॉलेज दौलतपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 बालक वर्ग लंबीकूद में आलोक वीरांगना अवंतीबाई कुरावली, 400 मीटर दौड़ में रामराज करहल और तश्तरी फेंक में सत्यम सनातन धर्म इंटर कॉलेज दौलतपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

बालिका वर्ग अंडर-19 शॉटपुट में अनामिका नेहरू स्मारक इंटर काॅलेज समान, 1500 मीटर दौड़ में सुनैना एमएसजीएम इंटर कॉलेज कुसमरा, 3000 मीटर दौड़ में रोशनी महावीर इंटर कॉलेज जौहरी नगर, ऊंचीकूद में तुलसी गंगा सहाय कन्या इंटर कॉलेज मैनपुरी, तश्तरी फेंक में सुरभि कस्तूरबा गांधी बालिका इंटर कॉलेज भोगांव प्रथम स्थान पर रहीं। बालिका अंडर-17 शॉटपुट में काजल यादव एमएसजीएम इंटर कॉलेज कुसमरा, 3 हजार और 1500 मीटर दौड़ में रोक्सी महावीर इंटर कॉलेज जौहरीनगर और ऊंचीकूद में तनु सनातन धर्म इंटर कॉलेज दौलतपुर प्रथम स्थान पर रहीं। अंडर- 14 बालिका वर्ग शॉटपुट में सुचेता एमएसजीएम इंटर कॉलेज कुसमरा, लंबीकूद में रीना कंपोजिट विद्यालय देवामई और तश्तरी फेंक में अक्षिता मां सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर काॅलेज कुसमरा प्रथम स्थान पर रहीं।
इस दौरान प्रधानाचार्य अनिल कुमार, विवेक कुमार, संतोष शाक्य, अवनीश कुमार ने सफल प्रतिभागियों को मेडल प्रदान किए। प्रतियोगिता का संचालन स्वतंत्र कुमार सिंह, कलीम खान ने किया। लालजी धूरिया, प्रमोद कुमार, राजकुमार, अजय यादव, उमेश चंद्र, प्रदीप कुमार आदि ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन

लेखा सेल में ये निभा रहे जिम्मेदारी
जिला क्रीड़ा समारोह के लेखा सेल में कमल कुमार यादव, रमेश चंद्र यादव, अंकित अग्रवाल, जगदीश सिंह पाल, नंदराम, उमेश चंद्र, अमित कुमार, नागेंद्र सिंह, कौशलेंद्र वर्मा, रोहित कुमार, सरोज यादव, आभा शर्मा, सुमन यादव, रश्मि राजपूत जिम्मेदारी निभा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें