फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट, डॉक्टर और स्टाफ के सामान्य अवकाश निरस्त

Fri, 17 Oct 2025 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। दिवाली के त्योहार को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर डॉक्टर और स्टाफ के सामान्य अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं। सीएमओ ने पत्र जारी कर सभी चिकित्साधीक्षकों को पर्याप्त व्यवस्थाओं के निर्देश दिए हैं। सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता ने बताया कि दिवाली और अन्य त्योहारों को देखते हुए मुख्यमंत्री के आदेश पर अलर्ट जारी किया गया है। सीएमओ ने सभी चिकित्साधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि अस्पतालों में सभी आकस्मिक सेवाएं 24 घंटे सुचारू रखी जाएं। पर्याप्त चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी आकस्मिक सेवाओं में लगाई जाए। त्योहारों के दिनों में अपरिहार्य कारणों के अलावा अवकाश स्वीकृत न किया जाए। निर्देश दिए कि कॉल पहुंचने के पांच मिनट के अंदर डॉक्टर अस्पताल में उपस्थित हों। उन्होंने कहा कि त्योहारों की अवधि में पटाखों की वजह से बर्न केस, सड़क दुर्घटनाओं के केस, फूड पाॅइजनिंग एवं आई इंजरी के केस अधिक पहुंच सकते हैं। इस अवधि में वायु प्रदूषण बढ़ने की संभावना के दृष्टिगत सांस रोगियों के उपचार की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

इन पर दिया जाए विशेष ध्यान
- सभी एंबुलेंस सेवाएं क्रियाशील रहें।
- सभी आवश्यक औषधियां उपलब्ध रहें।
- सभी आवश्यक उपकरणों को क्रियाशील रखा जाए।
- पैथालॉजी सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
- संचारी रोगों के नियंत्रण के लिए पूर्व निर्देशों का पालन किया जाए।
- चिकित्सा भवनों की अग्नि शमन यंत्रों की जांच कर लें।
- बिजली एवं पेयजल की निर्बाध आपूर्ति की जाए।
- बेड़ों की व्यवस्था मानक निर्धारण के अनुसार की जाए
- बेड पर चादर व तकिया की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली जाए
- सभी शौचालय पूरी तरह से साफ सुधरे व क्रियाशील नजर आएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें