फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गठबंधन से अपने इस गढ़ को बचाने के लिए शाह देंगे ‘मंत्र’, इस पर भी होगा मंथन

Sat, 30 Jun 2018 11:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
amit shah
विज्ञापन
विपक्ष के गठबंधन से अपने गढ़ों को बचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने कवायद शुरू कर दी है। इसी क्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ब्रज क्षेत्र को गठबंधन से बचाने का ‘मंत्र’ देने आ रहे हैं। 
विज्ञापन


एकजुट होते विपक्ष को चुनौती देने की रणनीति के साथ-साथ 2014 के लोकसभा चुनाव में जुड़े मतदाताओं को 2019 के लोकसभा चुनाव में भी कैसे जोड़े रखा जा सके, इस पर भी मंथन होगा। 

अमित शाह पांच जुलाई को आगरा आ रहे हैं। फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल में ब्रज क्षेत्र, कानपुर क्षेत्र, बुंदेलखंड क्षेत्र और पश्चिमी क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

BJP

बता दें कि मंडल में आगरा, फतेहपुर सीकरी, मथुरा लोकसभा सीट पर भाजपा का कब्जा है, जबकि मैनपुरी और फिरोजाबाद सपा के कब्जे में हैं। इन दोनों लोकसभा क्षेत्रों में पैर फैलाना तो भाजपा के लिए चुनौती होगी। 

साथ ही आगरा, फतेहपुर सीकरी और मथुरा की सीट को बचाने के लिए भी नये सिरे से रणनीति बनानी होगी। यदि सपा और बसपा एक हुए तो आगरा की सीट और रालोद के मिलने से मथुरा और फतेहपुर सीकरी के मतदाता छिटक सकते हैं। 

ऐसे में शाह की इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस बैठक में ब्रज, बुंदेलखंड, कानपुर और पश्चिमी क्षेत्र के संगठन मंत्रियों, क्षेत्रीय अध्यक्षों को साथ-साथ वहां के सांसद और विधायकों को बुलाया जाएगा। 

बैठक में अमित शाह के साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश मौजूद रह सकते हैं। प्रदेश स्तर पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे, सुनील बंसल के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रह सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें