फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन में शाह का दावा, 2019 में भाजपा तोड़ देगी अब तक के सारे रिकार्ड

Sat, 02 Sep 2017 09:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन
अम‌ित शाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि भाजपा 2019 के चुनाव में अब तक के सारे रिकार्ड तोड़ देगी। एक बड़ी ताकत बनकर उभरेगी पार्टी। शाह ने पार्टी नेताओं से कहा कि अभी से तैयारियों में जुटने की जरूरत है।
विज्ञापन


केशवधाम में हो रही समन्वय बैठक में पहुंचे भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह वृंदावन के ही एक होटल में ठहरे हुए हैं। दोपहर को जब वह होटल में पहुंचे तो उनसे मिलने प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा पहुंचे। सांसद स्वामी सच्चिदानंद साक्षी महाराज भी मिलने पहुंचे। 

भाजपा के कई विधायकों ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात की। पार्टी पदाधिकारियों से कहा कि आने वाले चुनावों में भाजपा एक बड़ी ताकत बनेगी। फिलहाल जिन राज्यों में भी चुनाव होने जा रहे हैं वहां भाजपा मजबूत स्थिति में है। 
विज्ञापन


पार्टी के नेताओं से कहा कि 2019 के चुनावों के लिए अभी से जुटना होगा। इस समय पूरे देश में भाजपा के पक्ष में माहौल है। इसी माहौल को बनाए रखने की जरूरत है।
विज्ञापन

समन्वय बैठक में मोदी मंत्रिमंडल में फेरबदल पर भी निगाहें

समन्वय बैठक में मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में प्रस्तावित फेरबदल पर भी निगाह रही। इसे लेकर भी प्रचारक आपस में चर्चा करते देखे गए। किसको क्या विभाग मिलेगा इसे लेकर भी बैठक में पहुंचे प्रचारक चर्चा कर रहे थे। कुछ ने तो आपसी चर्चा में उन लोगों के नाम भी गिनाने शुरू कर दिए थे जिन्हें मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें