फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मुलायम के गढ़ में अमित शाह ने किया सवाल- आमंत्रण भेजा था... अखिलेश और डिंपल किसके डर से नहीं आए अयोध्या?

Sun, 28 Apr 2024 03:29 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

Home Minister Amit Shah Mainpuri Visit: किशनी के दिल्ली पब्लिक स्कूल में केंद्रीय गृहमंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला। जानें 25 मिनट के भाषण में क्या-क्या कह गए...
विज्ञापन
अमित शाह पहुंचे मैनपुरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Amit Shah Kasganj Rally Highlights: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के बाद अब तीसरे चरण में शामिल मैनपुरी सीट का राजनीतिक तापमान चरम पर पहुंचने जा रहा है। सपा के गढ़ में सेंध लगाने के लिए भाजपा हर संभव प्रयास कर रही है। ये पहला मौका है जब गृहमंत्री अमित शाह पहली बार मैनपुरी के किशनी में जनसभा करने पहुंचे हैं। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी भी हैं।
विज्ञापन

अमित शाह ने जय श्रीराम का नारा लगवाया और महाराजा तेजसिंह को नमन किया। उन्होंने कहा जयवीर को सांसद आप बना दो बड़ा आदमी मोदी जी बना देंगे। सीधे कहा कि अब तक जितने चरण का मतदान हुआ है, उसमें पीएम मोदी ने सेंचुरी लगा दी है। विपक्ष का खाता तक नहीं खुल सका है। दावा किया उत्तर प्रदेश को 80 सीटें भाजपा जीतेगी।



 

आगे कहा कि अखिलेश बाबू और डिंपल मैडम को राम मंदिर का आमंत्रण गया था। वे लोग किसके डर से नहीं आए? आजम खान भी जेल में हैं। वे वोट बैंक के डर से अयोध्या नहीं गए। जहां राम जन्मे भाजपा ने मंदिर वहीं बनाया। कश्मीर भारत का है। 70 साल तक कांग्रेस ने 370 को संभाल के रखा। पीएम मोदी ने 370 का संहार किया।

अमित शाह ने कहा कि राहुल बाबा अखिलेश के खास दोस्त हैं। उन्होंने कहा 370 हटी तो खून की नदियां बहेंगी। एक कंकड़ भी नहीं चला। पाकिस्तान से आये दिन कांग्रेस राज में घुसपैठ होती थी। मोदी सरकार में उरी पुलवामा का बदला लिया। घर में घुसकर आतंकवाद का सफाया किया गया। विश्व में 11 से 5वीं अर्थव्यवस्था पर लाने का काम पीएम मोदी ने किया। पीएम मोदी की गारंटी है इस बार 3 नंबर की अर्थव्यवस्था बनाएंगे। 25 करोड़ को गरीबी रेखा के बाहर निकाला गया। 80 करोड़ लोगों को अनाज मुफ्त दिया गया।
विज्ञापन

गृहमंत्री अमित शाह बोले, अखिलेश यादव ने कहा था कोरोना का टीका मत लगवाना, लेकिन खुद डिंपल के साथ जाकर टीका लगवा आए। समाजवादी पार्टी खुद को यादवों का हमदर्द बताती है, लेकिन चुनाव के समय कोई और यादव नहीं मिलता, तब कुनबा नजर आता है। उन्होंने कहा कि समय आ गया है कि परिवार वादी पार्टी को खत्म कर कमल खिलाने का। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें