फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: भाजपा की 'विजय संकल्प सभा' के मंच पर अमित शाह संग पहुंचे मुख्यमंत्री योगी

Sun, 24 Mar 2019 10:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
मंच पर अमित शाह और योगी आदित्यनाथ व अन्य पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आगरा कॉलेज मैदान में पहुंच चुके हैंं। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आए हैं। शाह और योगी का मंच पर भाजपा पदाधिकारियों ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।  रामशंकर कठेरिया भी मंच पर मौजूद हैं, लेकिन बाबूलाल चौधरी नहीं आए हैं। उनके लिए मंच पर कुर्सी भी नही लगाई गई है।
विज्ञापन


आगरा कॉलेज मैदान में चुनावी सभा रविवार की दोपहर करीब 2:30 बजे होनी वाली थी, लेकिन तय समय से करीब दो घंटे देरी से अमित शाह आगरा पहुंचे। लोगों को हैरत तब हुई, जब मंच पर उनके साथ योगी आदित्यनाथ भी दिखाई दिए क्योंकि मुख्यमंत्री योगी के आगरा आने का कार्यक्रम शाम को था। अमित शाह विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे। 

चुनावी सभा के बाद अमित शाह का आगरा में ही रात्रि प्रवास का कार्यक्रम है। वो शहर के किसी होटल में ठहरेंगे।  यहां अमित शाह और उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव प्रभारी जेपी नड्डा ब्रज क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। ब्रज क्षेत्र के पदाधिकारियों में भाजपा जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष, चुनाव संयोजक, चुनाव प्रभारी आदि शामिल होंगे।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आगरा में रात्रि विश्राम करेंगे योगी और शाह

भाजपा की चुनावी सभा में मौजूद भीड़ - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सर्किट हाउस में रात्रि प्रवास करेंगे। सोमवार को सुबह करीब 10 बजे वह वृंदावन के लिए रवाना हो जाएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और जेपी नड्डा के साथ होने वाली ब्रज क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक में मुख्यमंत्री भी शामिल हो सकते हैं। 

25 को मथुरा में होंगे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 मार्च को मथुरा आ रहे हैं। वो यहां सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री मथुरा की धरती से हिंदुत्व के मुद्दे को धार देंगे। सरकारी कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री वृंदावन में श्री बांकेबिहारी मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना करेंगे। भगवान से जीत का आशीर्वाद मांगेंगे। करीब बीस मिनट तक मुख्यमंत्री बांकेबिहारी मंदिर में रहेंगे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें