फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमीन की परीक्षा का पेपर आउट

Mon, 22 Aug 2016 01:41 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
पेपर अाउट - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ की ओर से रविवार को आयोजित हुई अमीन की परीक्षा का पेपर आउट हो गया। ताजगंज के नगर निगम इंटर कालेज में एक परीक्षार्थी परीक्षा में आए सभी प्रश्नों के उत्तर एक कागज की पर्ची पर लिखकर लाया था। केंद्र व्यवस्थापक ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। परीक्षार्थी के पास प्रश्नों के उत्तर वाट्स एप पर भेेजे गए थे।  
विज्ञापन

नगर निगम इंटर कालेज में पकड़े गए परीक्षार्थी ने अपना नाम कुलदीप पुत्र यशवीर निवासी गांव रसूलपुर साकलपूठी, थाना चंदन हेड़ी, बागपत बताया। सुबह दस बजे परीक्षा शुरू होने के बाद उसके पास नकल की पर्ची देखकर एक परीक्षार्थी युवती को शक हो गया। उसने कक्ष निरीक्षक तलत हुसैन को बता दिया। इस पर कक्ष निरीक्षक ने कुलदीप को पकड़ लिया। एक पर्ची वह मुंह में चबाने लगा, लेकिन उसे रोक लिया गया। एक पर्ची चेकिंग में मिली। फतेहाबाद के एसडीएम सुनील वर्मा ने आरोपी कुलदीप से पूछताछ की। उसने बताया कि उसके मोबाइल पर आंसर शीट भेजी गई। इसके बाद उसका मोबाइल चेक किया गया तो उसमें वाट्स एप पर अमीन के नाम से बनाया गया एक ग्रुप मिला। जिस पर तकरीबन आठ बजे दोनों पालियों की परीक्षा में आने वाले प्रश्नों के सभी उत्तर की आंसर शीट आ चुकी थी। प्रश्नों से उत्तरों का मिलान किया गया तो कई उत्तर सही निकले। कालेज प्रिंसिपल अशोक कुमार ने तहरीर दी। इस पर आरोपी के खिलाफ धारा 420, 379, 426 और 66 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया। इंस्पेक्टर ताजगंज का कहना है कि मोबाइल को साइबर सेल में जांच के लिए भेजा गया है। फतेहाबाद के एसडीएम सुनील वर्मा ने बताया कि पेपर आउट होने की रिपोर्ट एडीएम सिटी को भेज दी गई है।
मेरठ के कालेज में विधि का छात्र है आरोपी
पकड़ में आए आरोपी कुलदीप ने पुलिस को बताया कि उसके पिता किसान हैं। वह बीबीए कर चुका है। मेरठ के आईएमटी इंस्टीट्यूट में एलएलबी तृतीय वर्ष का छात्र है। बताया कि सुबह ही उसे वाट्स ग्रुप का सदस्य बनाया गया। इसके बाद आउट पेपर की आंसर शीट भेजी गई। पेपर कहां से आउट हुआ वह इसके बारे में सही जानकारी नहीं दे सका। उसने आंसर शीट आने के बाद दोनों पालियों के प्रश्नों के उत्तर एक कागज पर लिखकर कपड़ों में छिपा लिए थे। कक्ष में जाते ही पर्ची निकाल ली। पुलिस उससे अन्य आरोपियों के बारे में भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

सभी जिलों में किया अलर्ट
आगरा में पेपर आउट होने के बाद सभी जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। आशंका है कि वाट्स से अन्य जिलों में भी आंसर शीट भेजी गई है। ऐसे में पुलिस यह पता करने में लगी है जिन जिलों में पेपर भेजा गया है वह कौन से हैं।
पेपर आउट कराने में हाथरस और बागपत के गैंग का हाथ
 अमीन की परीक्षा का पेपर आउट कराने में हाथरस और बागपत के गैंग का हो सकता है। पहली पाली की परीक्षा से दो घंटे पहले ही दोनों परीक्षा के पेपर वाट्स एप पर भेज दिए गए। आशंका है कि 14-14 लोगों के ग्रुप बनाकर आंसर शीट को अलग-अलग ग्रुप पर भेजा गया है।
अमीन की परीक्षा कई जिलों में आयोजित की गई थी। यह पेपर किस जिले से आउट हुआ इसका पता नहीं चल सका है। कुलदीप के मोबाइल में वाटस एप का जो ग्रुप मिला उसका ग्रुप एडमिन आबिद है। ग्रुप का नाम अमीन रखा गया था। ग्रुप में आबिद के साथ सोनू पंचाल, राजेंद्र सहित 14 लोग जुड़े हैं। उनके नंबर पुलिस ने ले लिए हैं। पुलिस ने नंबर मिलाए तो सभी स्विच आफ आए हैं। आंसर शीट भेजने के बाद यह भी बताया गया है कि ए का क्या मतलब है और सी है तो दूसरा है। इसके बाद ग्रुप के सदस्यों ने उत्तरों के बारे में लिखकर पूछताछ भी की है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पेपर आउट कराने वाला हाथरस और बागपत के गैंग का हाथ हो सकता है। वहीं कुलदीप के बारे में पड़ताल के लिए एक टीम को बागपत भी भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें