फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बदलते मौसम के बीच निमोनिया की चपेट में बच्चे, बच्ची ने तोड़ा दम

Mon, 20 Jan 2025 10:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती मरीज।
विज्ञापन
मैनपुरी। सुबह-शाम कोहरा और दिन में धूप ने अचानक निमोनिया, अस्थमा और हार्ट के मरीजों की दिक्कतों को बढ़ा दिया है। महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में सोमवार को मरीजों की भीड़ देखी गई। यहां पहुंची निमोनिया से पीड़ित सात माह की बच्ची को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। चार अन्य बच्चों को भी गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से मौसम में बदलाव हुआ है। सुबह-शाम तो मौसम में कोहरा के साथ सर्दी देखने को मिल रही है। वहीं दोपहर के समय धूप निकल रही है। सुबह-शाम सर्दी और दिन के समय निकलने वाली धूप के चलते जिले में बीमारियां बढ़ने लगी हैं। बच्चे जहां निमोनिया की चपेट में आ रहे हैं वहीं बड़े लोग सर्दी जुकाम के साथ अस्थमा की चपेट में आ रहे हैं। अस्थमा के साथ ही हार्ट के मरीजों की संख्या भी बढ़ी है।
सोमवार को महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल के बालरोग विशेषज्ञ कक्ष में मरीजों की भीड़ देखी गई। यहां 77 बच्चों को प्राथमिक उपचार दिया गया। बेवर थाना क्षेत्र के गांव मझोला निवासी राधिका (7 माह) पुत्री शिवम को पिछले कुछ दिनों से निमोनिया से पीड़ित थी। परिजन शहर के कचहरी रोड स्थित एक निजी अस्पताल में उसका उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर यहां से बच्ची को जिला अस्पताल भेजा गया। यहां डॉक्टर ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


निमोनिया के लक्षण

- सांस लेने या खांसने पर सीने में दर्द

-65 वर्ष व उससे अधिक उम्र के व्यक्तियों में मानसिक भ्रम की स्थिति

-खांसी, जो कफ पैदा कर सकती है

- थकान महसूस होना

- बुखार, पसीना और कंपकंपी ठंड लगना

- सामान्य शरीर के तापमान से कम

- मतली, उल्टी या दस्त

- सांस लेने में परेशानी


बचाव के उपाय

- बच्चों को सुबह शाम गर्म कपड़े पहनाएं

- बच्चों को सुबह शाम नंगे पैर न चलने दें

- निमोनिया और फ्लू से बचाव के लिए टीके लगवाएं

- जरा भी दिक्कत होने पर विशेषज्ञ डॉक्टर से उपचार लें

- बुजुर्ग धूम्रपान से परहेज करें


मौसम में परिवर्तन के कारण निमोनिया के मरीज बढ़े हैं। यह संख्या कई गुना और भी बढ़ सकती है। इसलिए जागरूकता जरूरी है। बच्चों को निमोनिया से बचाव के लिए उनका सर्दी से बचाव रखें।
विज्ञापन


डॉ. अर्जुन सिंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें