धूप खिलने पर जिला अस्पताल के इंडोर वार्ड के बाहर धूप लेते मरीज और तीमारदार।
दिनभर खिली धूप, तापमान में हुई वृद्धि
मैनपुरी। गलन भरी सर्दी से लोगों को सोमवार को थोड़ी राहत मिली। धूप खिलने से न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम 28 डिग्री पर पहुंच गया। तापमान में बढ़ोतरी होने की दूसरी वजह शीतलहर का भी थमना रहा। हालांकि रविवार रात को शहर से लेकर देहात तक के इलाकों में कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 25 जनवरी तक तापमान इसी प्रकार बढ़ा हुआ रहेगा। कोहरा छाने की आशंका है। हालांकि 26 जनवरी को कड़ाके की सर्दी और कोहरा छाया रहने की संभावना जताई है।