फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: वैश्विक संकट के बीच आगरा में शुरू होगा राष्ट्र प्रथम अभियान, भाजपा सांसद नवीन जैन ने किया एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव और अंतरराष्ट्रीय अस्थिरता के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी आह्वान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए राज्यसभा सांसद नवीन जैन राष्ट्र प्रथम अभियान शुरू करेंगे। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री की अपील को लोगों तक पहुंचाकर देश को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

सांसद ने प्रधानमंत्री के संदेशों को रेखांकित करते हुए नागरिकों से एक वर्ष तक अनावश्यक विदेश यात्राओं से बचने, सोने की खरीदारी सीमित करने और पेट्रोल-डीजल की बचत के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट या कारपूल का उपयोग करने की अपील की। भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने कहा कि 19 मई को भगवान टॉकीज से संजय पैलेस शहीद स्मारक तक जन संकल्प यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद 21 मई को प्रमुख चौराहों पर जनसंपर्क, 22 मई को बैंकों व सरकारी दफ्तरों में संपर्क, 24 मई को रेलवे स्टेशनों पर जागरूकता और 25 मई को कॉलेजों में युवाओं को जोड़ने का कार्य किया जाएगा।
अभियान का समापन 27 मई को स्पीड कलर लैब के पास सांकेतिक उपवास के साथ होगा। वार्ता के दौरान पार्षद नीतीश भारद्वाज, महामंत्री नितेश शिवहरे, हेमंत भोजवानी, महेश शर्मा, वैभव जैन, राहुल जैन, हिमांशु मिश्रा व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें