ताजमहल में अमेरिकी एडवांस टीम
- फोटो : अमर उजाला
अमेरिका से खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों के 200 अधिकारी भारत आए हैं। ये लोग सोमवार को अहमदाबाद पहुंचे थे। ट्रंप आगरा से पहले अहमदाबाद ही जाएंगे। वहां से आगरा आएंगे। सुरक्षा के इंतजाम भी इसी तरह किए जा रहे हैं।
अमेरिका के सुरक्षा अधिकारियों ने आगरा पुलिस के अफसरों को इसकी जानकारी दे दी है कि रुट की छतों पर उनके स्नाइपर तैनात रहेंगे। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि आगरा पुलिस के स्नाइपर ताजमहल, खेरिया सहित कई जगह तैनात किए जाएंगे
मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आगरा आकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दौरे की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री खेरिया एयरपोर्ट पर राजकीय विमान से आएंगे। यहां से सड़क मार्ग से ताजमहल पहुंचेंगे। इसके बाद सर्किट हाउस में अफसरों के साथ बैठक करेंगे।
एसएसपी बबलू कुमार सुरक्षा व्यवस्था का ब्लू प्रिंट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने रखेंगे। इसके बाद ही इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। इस प्लान में ट्रंप की सुरक्षा के लिए 6000 पुलिसकर्मियों को लगाया जाना है।
एटीएस के कमांडो भी लगाए जाएंगे। 10 एसपी , 18 एएसपी, 75 डिप्टी एसपी, 200 इंस्पेक्टर, 350 दरोगा, 4000 कांस्टेबल की तैनाती की जाएगी। 16 कंपनी अर्द्धसैनिक बल लगाए जाएंगे। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि सुरक्षा संबंधी सभी तैयारियां की जा रही हैं।
देश-दुनिया और अपने क्षेत्र की हर खबर सबसे पहले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं।