फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में घायल तीन की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे और आगरा-बाह मार्ग पर दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में घायल तीन लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने तीनों मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराया है। पहली दुर्घटना चालक को नींद आने की वजह से हुई जबकि दूसरी घटना व्यक्ति के सड़क पार करते समय हुई।
विज्ञापन



पुलिस के मुताबिक विगत सात दिसंबर को दिल्ली से कानपुर जा रही फोटोग्राफरों की कार थाना फतेहाबाद क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे किलोमीटर 32.600 पर चालक को नींद आ जाने के कारण आगे चल रही ट्रोला में घुस गई थी। हादसे में चालक अनुज सहित सेंकी गुप्ता, रितिक तथा यश सविता, सौरभ घायल हो गए थे जबकि सेंकी गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, यश सविता और सौरभ को गंभीर अवस्था में अस्पताल भेजा गया था, जहां इलाज के दौरान यश सविता (16) निवासी सहकारनगर थाना मसवानपुर रावतपुर कानपुर नगर और सौरभ (30) निवासी मोहल्ला गोला खोयना थाना फतेहगढ़ फर्रुखाबाद की इलाज के दौरान मौत हो गई। दूसरी घटना 5 दिसंबर की है, जिसमें आगरा-बाह मार्ग पर जयसिंघावाई के पास सड़क पार करते समय विनोद कुमार (60) निवासी जयसिंघावाई को कार ने टक्कर मार दी थी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया था। इलाज के लिए उसे
विज्ञापन


हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान मंगलवार सुबह 9:00 बजे उसने दम तोड़ दी। पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें