फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन महोत्सव में रोपे जाएंगे 26.75 लाख पौधे

विज्ञापन
30एमएनपी-22-समान के इसी मैदान पर 14 हजार पौधे लगाए गए थे जो अब खाली है - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। पांच जुलाई से शुरू होने वाले वन महोत्सव में इस बार 26.75 लाख पौधे रोपित किए जाएंगे वन विभाग के अलावा अन्य 23 विभागों को भी पौधरोपण की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

जिले में वित्तीय वर्ष 2020-21 में शासन ने 26.75 लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य दिया है। जिले भर में सभी विभाग अभियान चलाकर पौधे रोपित करेंगे। अब तक पौधे लगाने के लिए गड्ढों के खोदान के साथ ही पौधों का उठान भी वन विभाग से शुरू हो गया है। ग्राम्य विकास का लक्ष्य अधिक होने के कारण ग्राम पंचायतों में प्राथमिकता पर पौधे पहुंचाए जा रहे हैं। बीते वर्ष जिले में 23.55 लाख पौधे रोपित किए गए थे, ऐसे में इस बार लक्ष्य अधिक है।
यह है विभागवार लक्ष्य
वन विभाग- 981600, ग्राम्य विकास- 980100, राजस्व विभाग- 111600, पंचायत राज-111600, पर्यावरण विभाग- 50000, नगर विकास- 19700, लोक निर्माण- 11400, सिंचाई विभाग- 11400, रेशम विभाग- 21600, कृषि विभाग- 188070, पशुपालन-6900, सहकारिता- 4500, उद्योग विभाग- 9000, ऊर्जा विभाग- 5500, माध्यमिक शिक्षा- 11330, बेसिक शिक्षा- 11330, प्रावधिक शिक्षा- 6000, उच्च शिक्षा- 20300, श्रम विभाग- 2800, स्वास्थ्य विभाग- 11100, परिवहन विभाग- 2800, रेलवे विभाग- 22400, उद्यान विभाग- 67800, पुलिस विभाग- 7000 रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन ने इस बार 26.75 लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य रखा है। पौधरोपण के लिए सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। पांच जुलाई से पौधरोपण की शुरुआत की जाएगी।
मनीष मित्तल, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी एवं वन प्रभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें