फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP:  एंबुलेंस का किराया 60 से 70 हजार, इसलिए पिता के शव को घर नहीं ले जा सका बेटा; आगरा में किया अंतिम संस्कार

Sat, 14 Jun 2025 10:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आर्थिक हालत के आगे किसी का जोर नहीं चलता है। ऐसा ही मामला आगरा में देखने को मिला। जहां पिता के शव को घर ले जाने के लिए बेटे ने जब एंबुलेंस का किराया पूछा, तो हिम्मत जवाब दे गई। एंबुलेंस का किराया 60 से 70 हजार रुपये लग रहा था, इसलिए बेटे ने आगरा में ही पिता का अंतिम संस्कार कर दिया। 
 
विज्ञापन
एंबुलेंस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 दिल्ली और उत्तर प्रदेश घूमने आए तमिलनाडु के शिवराज (87) आगरा कैंट स्टेशन पर दल के लोगों से बिछड़ गए। दो दिन पहले न्यू आगरा के अबुल उलाह दरगाह के पास उनका शव मिला।
विज्ञापन


तमिलनाडु के कोयंबटूर से 16 सदस्यीय लोगों का समूह दिल्ली, आगरा और वाराणसी की यात्रा पर आया था। इनमें शिवराज भी शामिल थे। ताजमहल देखने के बाद वह अपने दल आगरा कैंट स्टेशन पर बिछड़ गए। 11 जून को उनका शव मिला। उनके कपड़ों में मिली पर्ची पर मोबाइल नंबर लिखा था।




 

पुलिस ने उस नंबर पर कॉल किया तो मोबाइल बंद मिला था। शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया। पुलिस ने नंबर से डिटेल निकलवाई। इसके बाद परिवार को सूचना दी गई। शुक्रवार को शिवराज के बेटे रमेश और धेवता आलगू आगरा आए। पोस्टमार्टम गृह पहुंच शव की पहचान की।

ये भी पढ़ें -  Ahmedabad Plane Crash: पत्नी के जन्मदिन पर जा रहे थे लंदन...भयानक प्लेन क्रैश और आखिरी सफर, DNA से होगी पहचान


 
विज्ञापन

एक ही दर्द, अंतिम दर्शन नहीं कर सका परिवार
रमेश ने बताया कि पिता करीब पांच जून को घूमने के लिए घर से निकले थे। आगरा पुलिस से पिता के मृत होने की सूचना मिली। वह उनके शव को अपने घर ले जाना चाहते थे। निजी एंबुलेंस के चालक 60 से 70 हजार रुपये मांग रहे थे। इस वजह से अंतिम संस्कार आगरा में ही करने का निर्णय लिया। एक ही दर्द था कि परिवार अंतिम दर्शन नहीं कर सका।

ये भी पढ़ें -   UP Weather:  यूपी में इस तारीख से सक्रिय होगा मानसून...भीषण गर्मी और लू से मिलेगी राहत, सबसे गर्म रहा ये जिला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें