फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे पर दूसरा हादसा, एंबुलेंस और कार की भिड़ंत में कई घायल

Thu, 02 Nov 2017 05:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मांट (मथुरा)
विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को एक और हादसा हुआ। आगरा से डेंगू मरीज को लेकर आ रही एंबुलेंस की कार से भिड़ंत हो गई। इसमें मरीज स‌हित कई लोग घायल हुए हैं। 
विज्ञापन


बताया गया है कि यमुना एक्सप्रेसवे पर एक एंबुलेंस (यूपी 83 टी 5480) बुधवार शाम को रवि हॉस्पिटल आगरा से डेंगू मरीज को इलाज के लिए दिल्ली के अस्पताल के लिए लेकर जा रही थी। 

चालक देवेंद्र सिंह के अलावा एंबुलेंस में डा. अशोक चौधरी, कंपाउंडर भूपेंद्र सिंह के अलावा मरीज के परिजन बैठे हुए थे। मथुरा के थाना मांट क्षेत्र में माइलस्टोन 104 के समीप पीछे से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार डीएल 1 जेड बी 2097 एंबुलेंस में टकरा गई। 
विज्ञापन


जिससे दोनों गाड़ियां पलट गई और उनमें सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मी पहुंच गए। जिन्होंने घायलों को उपचार के लिए मथुरा भेज दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें