आगरा विश्वविद्यालय के स्नातक और परास्नातक विषम सेमेस्टर का परिणाम आंतरिक परीक्षा के अंकों के फेर में अटक गया है। परीक्षा नियंत्रक डाॅ. ओम प्रकाश ने बताया कि काॅलेजों को आंतरिक परीक्षा के अंक दर्ज करने की चेतावनी दी है। 8 जनवरी तक अंक दर्ज ना कराने वाले काॅलेजों पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
डाॅ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के स्नातक और परास्नातक विषम सेमेस्टर का परिणाम आंतरिक परीक्षा के अंकों के फेर में अटक गया है। बीकाॅम और एमकॉम का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। लेकिन काॅलेजों ने आंतरिक परीक्षा के अंक ऑनलाइन अपलोड नहीं किए हैं। इसलिए परिणाम घोषित नहीं किया जा रहा है। परीक्षा नियंत्रक डाॅ. ओम प्रकाश ने बताया कि काॅलेजों को आंतरिक परीक्षा के अंक दर्ज करने की चेतावनी दी है। 8 जनवरी तक अंक दर्ज ना कराने वाले काॅलेजों पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत संचालित स्नातक स्तर के बीए, बीएससी, बीकाॅम प्रथम, तृतीय और पंचम एवं परास्नातक स्तर के एमए, एमएससी, एमकाॅम प्रथम, तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा 22 दिसंबर को समाप्त हो गईं थीं। समय से परिणाम घोषित करने का कवायद में विवि ने परीक्षा के बीच में ही खंदारी परिसर सहित छह केंद्रों पर मूल्यांकन शुरू करा दिया था। एमकाॅम प्रथम और तृतीय सेमेस्टर, बीकाॅम प्रथम, तृतीय और पंचम सेमेस्टर व स्नातक के अन्य कोर्सों को मिलाकर करीब 80 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो चुका है।
एमकाॅम तृतीय सेमेस्टर और बीकाम पंचम सेमेस्टर में माइनर विषय नहीं हैं। लेकिन इन दोनों पाठयक्रमों के आंतरिक परीक्षा के अंक दर्ज नहीं हुए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी आंतरिक परीक्षा के अंक दर्ज न होने पर ध्यान नहीं दिया। अब काॅलेज संचालकों को आंतरिक परीक्षा के अंक अपलोड करने के लिए आठ जनवरी तक का समय दिया गया है।
विज्ञापन
प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए 10 जनवरी तक का समय
विश्वविद्यालय की स्नातक और परास्नातक विषम सेमेस्टर के छात्रों की प्रयोगात्मक परीक्षा भी नहीं हुई हैं। अधिकांश काॅलेजों ने परीक्षा नहीं कराई है। काॅलेजों को 10 जनवरी तक का समय दिया गया है, प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए जिन शिक्षकों का पैनल बनाया गया है, उनके मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जा रहा है। ओटीपी दर्ज करने के बाद ही प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक आनलाइन दर्ज किए जा सकते हैं। इसके बाद ही प्रयोगात्मक परीक्षा वाले विषयों का रिजल्ट पूरी हो सकेगा।